{"_id":"63656ac18038c506282de194","slug":"couple-arrested-with-five-kg-opium-badaun-news-bly502817720","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की पांच किलो अफीम के साथ बरेली के दंपती को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की पांच किलो अफीम के साथ बरेली के दंपती को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर दंपती। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। वजीरगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने पांच किलो, 386 ग्राम अफीम के साथ बरेली निवासी तस्कर दंपती को पकड़ा है। उनसे एक बोलेरो भी बरामद हुई है। दोनों अफीम सप्लाई करने संभल जा रहे थे। रास्ते में सैदपुर-करेंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने रिपोर्र्ट दर्ज कर दंपती को जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय कुमार पांडेय टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात सैदपुर-करेंगी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि काले रंग की बोलेरो में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कतगांव के पास नाकाबंदी कर काले रंग की बोलेरो को रोक लिया। एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा था, जबकि महिला बराबर में बैठी थी। पूछताछ में बताया कि वे पति-पत्नी हैं और संभल जिले में रिश्तेदारी में जा रहे हैं।
गाड़ी की तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़, छह लाख, 75 हजार रुपये बताई गई है। बोलेरो कब्जे में ले ली गई। थाने में दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम इंद्रपाल और गीता निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना सिरौली जिला बरेली बताया। बिहार के जिला मधेपुरा के भीर की बस्ती निवासी गीता उसकी दूसरी पत्नी है। दोनों मधेपुरा के वासुदेव नाम के व्यक्ति से अफीम लाकर सप्लाई करते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिसौली पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
तस्करी को धनतेरस पर खरीदी थी बोलेरो
दंपती तस्कर काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने धनतेरस के दिन काले रंग की बोलेरो खरीदी थी। इससे पहले दोनों लुधियाना में पकड़े गए थे और छह माह जेल में भी रहे। वर्ष 2005 में इंद्रपाल को रामपुर में सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा था। उसने गांव में बीज की दुकान भी खोल रखी है।
तीन माह में पकड़ी गई यह सातवीं तस्करी
पिछले तीन माह में यह सातवां मामला है। 31 अगस्त को ग्राम इटौआ निवासी सोनू 1.40 किलो अफीम के साथ पकड़ा था। पांच सितंबर को बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव चुंबकिया निवासी करुण सिंह, बहेड़ी के गोपालपुर बिहारीपुर निवासी आदित्य, देवरनिया के गांव कानमन निवासी दिव्यांशु और कर्मचारी नगर निवासी फिजा खान पांच किलो अफीम के साथ पकड़ी गई। 10 सितंबर को सिरौली के गांव हरदासपुर निवासी शिवनंदन 208 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। 28 सितंबर को बिसौली के गांव धर्मपुर का मोरपाल 1.25 किलो अफीम के साथ पकड़ा। 12 अक्तूबर को पांच किलो अफीम के साथ झारखंड का मोहम्मद हसनैन पकड़ा, एक नवंबर को 1.12 किलो अफीम के साथ आंवला के देवकोला निवासी उदयपाल पकड़ा था।

दंपती तस्कर से बरामद अफीम। संवाद- फोटो : BADAUN

दंपती तस्कर से बरामद बोलेरो कार। संवाद- फोटो : BADAUN