फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counselling

अफरा-तफरी में बंटे नियुक्ति पत्र

Thu, 22 Jan 2015 12:31 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 22 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
इसके बाद नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर डायट प्राचार्य और बीएसए के चक्कर भी काटने शुरू कर दिए। हालांकि तैयार करने में वक्त का हवाला देते हुए अधिकारियों ने उन्हें सुबह नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही, लेकिन वह रात में ही नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अड़ी रहीं। इस बीच अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के उपरांत धरना-प्रदर्शन झेलने के बाद बीएसए दफ्तर ने सूची अनुमोदित कराई और सुबह तीन बजे तक नियुक्ति पत्र तैयार कर दिए। रातभर बीएसए दफ्तर और डायट में बैठे रहे अभ्यर्थियों को तड़के चार बजे 332 नियुक्ति पत्र दे दिए गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे से महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराई गई। लगाई गईं निर्धारित मेजों पर विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने काउंसिलिंग करते हुए अपने दस्तावेज जमा कर सूची पर हस्ताक्षर किए। हालांकि दोपहर ढाई बजे तक सब शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। इसी बीच सूची की फोटोकॉपी कराने की आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए अभ्यर्थियों को लाइन में खड़े-खड़े आधा से पौन घंटा इंतजार भी करना पड़ा। शाम साढे पांच तक जो अभ्यर्थी पहुंचे उनकी काउंसिलिंग पूरी करा दी गई। बीच-बीच में डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा व्यवस्थाओं को लेकर काउंसिलिंग स्थल का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


311 महिला अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
बदायूं। चयनित सूची में शामिल महिलाओं की काउंसिलिंग में पूरे दिन में बुलाए गए अभ्यर्थियों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों में 311 अभ्यर्थी पहुंचे। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि विभिन्न वर्गों में कुल 1,388 में से 332 पुरुष अभ्यर्थी आए थे। वहीं महिलाओं में सभी वर्गों में 311 ने काउंसिलिंग कराई। बताया कि सभी वर्गों में कला में 170 तथा विज्ञान में 141 महिला अभ्यर्थी आईं। इन्हीं को नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए हैं। इसमें गौरव यादव, राकेश यादव, बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा, भानु शंकर गंगवार, श्रीराम  सक्सेना, योगेश कुमार, विजय वीरेंद्र, प्रवीन शुक्ला, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, अमित, बहजुल सहित डायट/बीएसए विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed