फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Council School Exams Fail on Day One; Students Spotted Sitting Side-by-Side

Budaun News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षा पहले दिन ही फेल, पास में बैठे नजर आए बच्चे

Tue, 17 Mar 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Council School Exams Fail on Day One; Students Spotted Sitting Side-by-Side
कंपोजिट विद्यालय आमगांव में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : संदना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय महसूई में ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल।
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कराने की तैयारी पहले ही दिन सोमवार को धराशायी हो गई। जिले के अधिकांश स्कूलों में न तो शिक्षक समय से पहुंचे और न ही प्रश्नपत्र समय पर उपलब्ध हो सके। इसके चलते कई विद्यालयों में परीक्षा देर से शुरू हुई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पहली बार छात्रों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं की खरीदारी के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया था, जबकि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले विद्यालयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित बीआरसी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बावजूद इसके सोमवार को परीक्षा के पहले ही दिन व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। परीक्षा के लिए भेजे गए प्रश्नपत्र बीआरसी पर ही रखे रह गए। वहां से विद्यालयों को प्रश्नपत्र भेजने के बजाय प्रधानाध्यापकों को कॉल कर खुद बीआरसी से प्रश्नपत्र ले जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षक सुबह-सुबह बीआरसी पहुंचे। वहां से प्रश्नपत्र लेकर अपने-अपने विद्यालयों तक पहुंचे। इस प्रक्रिया में काफी समय लग गया, जिससे कई स्कूलों में परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। शहर के प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय, ब्लॉक जगत के गांव कंपोजिट विद्यालय आमगांव, ब्लॉक सहसवान के गांव समसपुर बंधू, प्राथमिक विद्यालय मचोना की मढ़ैया समेत जिले के 2167 स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राएं पास में बैठकर परीक्षा देते नजर आए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि स्कूलों में समय से परीक्षा शुरु हुई है। सचल दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

कंपोजिट विद्यालय आमगांव में परीक्षा देते छात्र। संवाद

कंपोजिट विद्यालय आमगांव में परीक्षा देते छात्र। संवाद- फोटो : संदना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय महसूई में ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed