{"_id":"57a0b6c44f1c1b5a7b2b9d21","slug":"council-members-midday-miles-refused-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका सदस्यों का मिड-डे मील बनवाने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका सदस्यों का मिड-डे मील बनवाने से इनकार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्वर्जन राशि और खाद्यान्न नहीं मिलने का मामला
बीएसए को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा
मिड-डे मील की कन्वर्जन राशि और अनाज के संकट से परेशान नगर पालिका परिषद के पांच सदस्यों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी से भेंट कर उन्हें परेशानी से अवगत कराया। पालिका सदस्यों ने उनके अधिकार क्षेत्र के करीब एक दर्जन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार से मिड-डे मील बंद कर दिया जाएगा।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिड-डे मील की सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के सदस्यों पर है। अधिशासी अधिकारी से मिले पालिका सदस्यों में अरुण अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार गुप्ता चंदगीराम, ओमप्रकाश अदलक्खा और रामनाथ सिंह ने बताया कि काफी समय से उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिड-डे मील की कन्वर्जन राशि मुहैया नहीं कराई गई है। पिछले महीना तक उन्होंने अपने स्तर से बच्चों को मिड-डे मील मुहैया भी कराया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताया गया था कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में उनके सामने भी आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
पालिका सदस्यों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में यह भी कहा कि है कि विभागीय स्तर से उन्हें समय पर अनाज भी नहीं मिल पाता। प्रत्येक सदस्य का विभाग पर हजारों रुपया बकाया है। काया भुगतान को लेकर भी अफसर गंभीर नजर नहीं आते। पालिका सदस्यों ने अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों में मिड-डे मील पूरी तरह बंद कर देने का पत्र भी सौंप दिया है। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने उन्हें विभागीय अफसरों ने बात करने का भरोसा दिलाया लेकिन सदस्यों का कहना है कि अब रकम का बंदोबस्त कर पाना मुश्किल हो गया है।