फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   counceling

प्रधानाध्यापक के पदों पर कराई काउंसिलिंग

Tue, 14 Jul 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 14 Jul 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
उनसे मनचाहे स्कूलों का विकल्प लिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जल्द ही संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जाएगा। जिले के करीब 407 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पद्दोन्नति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेशों के क्रम में जिले में रिक्त उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को काउंसिलिंग की गई। डायट में सुबह से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरु हो गई। विकलांग शिक्षकों के साथ ही महिला शिक्षिकाओं को  काउंसिलिंग में बुलाया गया। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि आठ विकलांग शिक्षकों समेत 99 शिक्षिकाओं ने काउंसिलिंग में भाग लिया। इनसे मनचाहे स्कूलों के विकल्प लिए गए। काउंसिलिंग में खंड शिक्षाधिकारी समरेर विजय वीरेंद्र सिंह, म्याऊ और कादरचौक के बीईओ प्रवीन शुक्ला के अलावा वरिष्ठ लिपिक गौरव यादव, स्काउट शिक्षक असरार अहमद, जिली पीटीआई ज्योति सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन

बीएसए श्री वर्मा ने बताया कि जिले के 407 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। जल्द ही सभी को पदोन्नति का आदेश मिल जाएगा। इधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि पदोन्नति के बाद जिले के लगभग सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती हो जाएगी। विभाग की पहली प्राथमिकता एकल और बंद स्कूलों में तैनाती की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 ने काउंसिलिंग
बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि जिले में रिक्त प्रशिक्षु शिक्षकों के करीब 100 पदों के लिए हुई काउंसिलिंग में मात्र 20 ही आए। कल भी काउंसिलिंग होगी। पता हो कि इस बार पांच गुना अभ्यर्थी काउंसिलिंग को बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed