फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Could not yet 20, 300 soil samples tested

अब तक नहीं हो सका 20, 300 मृदा नमूनों का परीक्षण

Wed, 17 Feb 2016 07:16 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 किसानों के खेतों की उर्वरकता बर्बाद न हो जाए और मिट्टी के बीमार होने के शुरुआती दिनों में उसका उपचार करने के बारे में जानकारी देने के लिए जिले भर में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए थे, लेकिन अभी तक उन नमूनों का परीक्षण नहीं किया जा सका है। अब तक केवल 2650 नमूनों का ही परीक्षण किया जा सका है, जबकि कृषि विभाग के पास 20 हजार से अधिक नमूने पड़े हुए हैं। इनका परीक्षण करने के लिए विभागीय अधिकारी चीनी मिलों की लैबों में भी बात कर रहे हैं।  
जिले के खेतों की उर्वरता की जानने के लिए खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जाता है। इसके तहत जिले में इस बार 25 हजार 855 किसानों के खेतों से मृदा के नमूने लिए गए थे। इन नमूनों मुख्य तत्वों (नाइट्रोजन, पोटेशियम एवं फास्फोरस) के परीक्षण तो जिले में स्थित लैबों में हो जाते हैं। साथ ही विभिन्न सूक्ष्म तत्वों का परीक्षण कराने के लिए बरेली स्थित लैब में भेजा जाता है। अब जिले की चार लैबों में केवल 5555 मृदा नमूनों को भेजा जा सका हैं। इससे 20300 नमूने लिए जाने के बाद भी परीक्षण को भेजे नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

नमूनों के परीक्षण में हो रही देरी में प्रयोगशालाएं में मृदा परीक्षण का काम धीमी गति से होना और नमूनों की कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाना बताया जा रहा है। इससे किसानों को उन लोगों की भूमि का हेल्थ कार्ड समय से नहीं मिल सकेगा, जिससे उनकी भूमि का उपचार करने में भी देरी होगी। मृदा नमूनों की जांच में तेजी से काम करने के लिए जिले में स्थित दोनों चीनी मिलों को पत्र भेजे गए है कि वे लोग चीनी मिल की लैब में मृदा का परीक्षण करें, जिससे समय से किसानों को मृदा परीक्षण की रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
प्रयोगशालाओं में भेजी गई नमूनों की स्थिति
परीक्षण प्रयोगशाला         संख्या
1. बिसौली                 1711  
2. सहसवान                1102
3. दातागंज                 1500      
4. सदर                     1242
कुल नमूनों की संख्या       5555
-----------------------------

मृदा के नमूनों की जांच कराने निश्चित समय में पूरी न होने पर शासन से चीनी मिलों की लैब में मृदा का परीक्षण कराने के लिए कहा गया है। इस आदेश का पालन करते हुए चीनी मिलों को पत्र लिखा जा चुका है। वहां से सूचना मिलते ही मृदा के परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
-आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed