फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cough is bothering me for a week due to changing weather

Budaun News: बदलते मौसम में खांसी एक सप्ताह कर रही परेशान

Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cough is bothering me for a week due to changing weather
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। बदलते मौसम में खांसी लोगों को दवा लेने के बावजूद एक सप्ताह तक परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1421 मरीजों ने पर्चा बनवाया। करीब 1137 मरीज खांसी से परेशान पहुंचे। डॉक्टरों ने दवा के साथ उनको सावधानी बरतने की सलाह भी दी। मरीजों का कहना था कि दवा लेने के बाद भी खांसी से राहत नहीं मिल रही। शेष 284 मरीज बुखार, जुकाम के रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे 80 फीसदी मरीजों को खांसी थी। मरीजों का कहना था कि लगातार दवाई लेने के बाद भी खांसी में आराम नहीं मिल रहा। छाती में कफ जमा होने से रात में सोने में भी परेशानी हो रही है। सांस से ढंग से नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी के कारण मरीजों को यह दिक्कत आ रही है। सलाह दी कि बदलते मौसम में लोगों को एकदम गर्म कपड़े नहीं उतारने चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. अलंकार सिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार को उनकी ओपीडी में 14 सौ से अधिक मरीज पर्चा लेकर दवा लेने आए, अधिकांश खांसी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि जरा सी गर्मी लगते ही लोग गर्म कपड़े उतार दे रहे हैं, जो बाद में परेशानी का सबब बनता है। कई लोग तो पंखा चलाकर सो रहे हैं। पंखा की हवा इस मौसम में बहुत ही खतरनाक है। अभी जिसने भी गर्म कपड़े उतारकर घूमना शुरू कर दिया है, उनको खांसी सर्दी से कोई बचा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन




436 मरीजों ने कराईं विभिन्न जांचें
सुबह आठ बजे से लोग पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे। दोपहर दो बजे तक 1421 लोगों ने पर्चे बनवाकर ओपीडी में बैठे डाॅक्टरों को दिखाकर दवा ली। इनमें से 436 मरीजों को खून, एक्स-रे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए भेजा गया।


सर्दी शुरू हो या फिर जा रही हो, दोनों ही स्थिति में लापरवाही नुकसान देती है। इस समय जो लोग लापरवाही बरतते हैं, वह खांसी की जद में आ जाते हैं। खांसी करीब एक सप्ताह से लेकर दो सप्ताह तक लोगों को परेशान करती है। सावधानी आवश्यक है। डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed