{"_id":"5e95dd638ebc3e6fd817a019","slug":"corona-warriors-respect-badaun-news-bly4026711189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल वक्त में ड्यूटी निभा रहे कोरोना योद्धाओं पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल वक्त में ड्यूटी निभा रहे कोरोना योद्धाओं पर बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों के हौसले को सलाम करने के लिए मंगलवार को कुछ लोग सड़क पर नजर आए। सड़कों पर जहां भी सफाई और पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मिले, उनका हौसला बढ़ाने के लिए फूल बरसाए। आम लोगों द्वारा सम्मान मिलने पर कोरोना योद्धाओं के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनीं। सभी ने एक ही बात कही हम आपके खातिर ड्यूटी पर हैं, अब आपका भी फर्ज है कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहें। सुरक्षित रहें।
भाजपा की जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने स्टेशन रोड पर ईओ धीरेंद्र कुमार राय, जलकल प्रभारी नफीस अहमद समेत सफाई कर्मियों का स्वागत किया। उनके ऊपर फूल भी बरसाए। घंटाघर चौराहा, बदायूं बाइपास और संजरपुर मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित समेत स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताया। इसके अलावा श्याम परिवार के सदस्यों में विट्टू सचदेवा, गगन मित्तल, राघवेंद्र कुमार, विजय गर्ग और मोहन वार्ष्णेय ने भी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। इधर, उसावां में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम कुमार मिश्र ने सफाई कर्मचारियों को नोटों का हार, एक-एक साबुन दिया। साथ ही जलपान कराकर उन्हें सम्मानित किया।