फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

इंटर कॉलेज के डायरेक्टर समेत दो कोरोना पॉजिटिव

Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं। जिले में मंगलवार रात आई रिपोर्ट में एक इंटर कॉलेज के डायरेक्टर समेत तीन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत रिपोर्ट आने से एक दिन पूर्व अलीगढ़ में हो चुकी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात कुल 196 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिनमें 193 सैंपल निगेटिव निकले। जबकि तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों उझानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताते हैं कि इनमें एक पॉजिटिव एक इंटर कॉलेज के डायरेक्टर हैं। उनकी हिस्ट्री तो नहीं निकली हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके मकान से कुछ दूर एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। संभावना जताई जा रही है कि ये भी उनके संपर्क में आए होंगे। वहीं दूसरा व्यक्ति सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम गुनौरा वाजिदपुर का बताया जा रहा है। इस समय वह जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग उसे कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी कर रहा है। इधर, सोमवार सुबह शेखूपुर के एक कोरोना संदिग्ध की अलीगढ़ में मौत हो गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 23 जून को वह जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर उसकी दूसरी जांच कराई गई। इसमें वह निगेटिव निकला लेकिन ये रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद 28 जून को उसका तीसरा सैंपल लिया गया था। लेकिन इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अलीगढ़ भेज दिया गया। उसकी तीसरी रिपोर्ट आती, उससे पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उझानी के 25 पुलिस और नगर पालिका कर्मी निकले निगेटिव
उझानी। चार दिन पूर्व उझानी कस्बे से 78 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। जिनमें 25 पुलिस कर्मी थे, 10 नगर पालिका कर्मी और बाकी अन्य लोग शामिल थे। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में इन सैंपलों में सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। बाकी सभी निगेटिव निकले। पुलिस कर्मी और नगर पालिका कर्मी निगेटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से 275 सैंपल जांच को भेजे
मंगलवार को जिले भर से 275 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इनमें दो सौ सैंपल तो उसहैत कस्बे से एकत्र किए गए हैं। बाकी जिले के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए। इनके समेत अब कुल 450 सैंपल पेंडिंग हैं। जबकि 49 केस सक्रिय हैं।

मंगलवार रात आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक गुनौरा, एक उझानी और एक शेखूपुर कस्बे में निकला है। शेखूपुर का ये वही व्यक्ति है, जिसकी सोमवार को अलीगढ़ में मौत हो गई थी। उसकी तीसरी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed