फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

कोरोनाः जालंधरी सराय और आसपास के 21 इलाके सील

Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार होने से पुलिस-प्रशासन में बेचैनी बढ़ गई है। आम लोग भी दहशत में हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले दो लोगों में एक शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले का है। इससे जालंधरी सराय और उसके आसपास के 21 इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। आवागमन रोकने के लिए 41 स्टानों पर बैरियर लगाए गए हैं। सभी इलाकों में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात मुस्तैद हैं। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी जालंधरी सराय जाकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात प्रशासन को जैसे ही पता चला कि जालंधरी सराय का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है, तभी मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई थी। लोगों का आवागमन रोकने को रात में ही पांच बैरियर लगा दिए गए थे। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लॉउडस्पीकर के जरिये एनाउंस करके लोगों से घर में रहने की अपील की। कहा कि कोई अपने घर से बाहर न निकले। सभी को जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोटनपुरा, गोपी चौक, साहू धर्मशाला, लालपुल इलाके का कुछ हिस्सा, जालंधरी सराय चौराहा समेत 21 इलाकों को 41 बैरियर और बल्लियां लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसमें एसआई और सिपाही समेत करीब 200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। दोपहर को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जालंधरी सराय मोहल्ले में जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। मौजूद अफसरों और कर्मचारियों को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी के निर्देश पर 40 वाहनों के चालान
बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जालंधरी सराय चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान एक अधिवक्ता ने चौराहे से आगे जाने की गुजारिश की, जिन्हें एसपी सिटी ने समझाकर लौटा दिया। कई लोग ऐसे मिले, जिन्होंने खुद को स्वास्थ्य कर्मी बताया। एसपी सिटी ने उन्हें भी सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान करीब 40 वाहनों के चालान किए गए।
ड्रोन कैमरे से की निगरानी
बृहस्पतिवार दोपहर जालंधरी सराय और आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरे से हालात का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस की मुस्तैदी और लोगों के आवागमन पर विशेष नजर रखी गई। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक स्थिति देखने को नहीं मिली।
कार पर प्रेस लिखकर घूम रहा था कृषि विभाग का कर्मचारी
चेकिंग के दौरान जालंधरी सराय चौराहे पर एक व्यक्ति कार लेकर पहुंचा। गाड़ी के शीशे पर प्रेस लिखा था। पुलिस के पूछने पर कार चलाने वाले ने खुद को कृषि विभाग का कर्मचारी बताया। उसने पहले तो रौब झाड़ने की कोशिश की। मगर पुलिस कर्मी जबरन गाड़ी से उतारकर एसपी सिटी के सामने ले गए। उसने खुद को कृषि विभाग का कर्मचारी साबित करने को एक बिल बुक दिखाई। चूंकि वह बगैर पास के घूम रहा था, जिससे उसकी गाड़ी का चालान कर दिया गया।
लॉकडाउन में तीन सवारी घूम रहा था बाइक सवार
चेकिंग के दौरान जालंधरी सराय चौराहे पहुंचा बाइक सवार किशोर दो महिलाओं को बैठाकर चल रहा था। पुलिस कर्मियों के रोकने पर उसने बिल्सी से एक महिला अस्पताल जाने के बात कही। इस पर उसकी बाइक का चालान कर दिया गया।
घर-घर सामान पहुंचाने वालों को जारी होंगे पास
जालंधरी सराय मोहल्ले और उसके आसपास इलाके में किसी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस इलाके में सिर्फ जरूरी सामान पहुंचाने वालों को छूट रहेगी, जिन्हें पास दिया जाएगा। सब्जी, किराना, गैस आदि जरूरी सामान पहुंचाने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

जालंधरी सराय और उसके आसपास के 21 इलाकों को सील किया गया है। यहां 200 पुलिस कर्मी और एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। यह इलाका सबसे संवेदनशील रहेगा। यहां किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन तोड़ते वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed