फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

सहसवान मस्जिद से पहले मदरसे में रहा था कोरोना पॉजिटिव युवक

Tue, 07 Apr 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं। कोरोना वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। सहसवान की मस्जिद में मिला मुंबई का जो युवक कोरोना संक्रमित मिला है वह किसी दूसरे ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया होगा, जो पहले से कोरोना पॉजिटिव रहा होगा। संक्रिमित होने के बाद इस युवक के संपर्क में कितने लोग आए यह कहना अभी मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि इसके संपर्क में भी दर्जनों लोग आए होंगे।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक मुंबई बटाला (महाराष्ट्र) के रहने वाले छह लोग 14 फरवरी को सहसवान आए थे। उस समय जिले में कोरोना वायरस फैलने का कोई अनुमान नहीं था। मगर इसके बावजूद मुंबई से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह सवाल यहीं पर आकर अटक गया है कि आखिर युवक कोरोना पॉजिटिव कैसे हुआ। वहीं पुलिस प्रशासन यह भी बता रहा है कि ये लोग इससे पहले नगर के मदरसा फैजेआम में रुके थे। इसी मदरसे में बुलंदशहर के 15 लोग पाए गए थे, जिन्हें नगर पालिका और पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किया गया है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं कि ये सभी लोग धर्म प्रचार करने आए थे। यानी प्रचार करते समय कोरोना पॉजिटिव अन्य लोगों के संपर्क में आया होगा। ऐसे में सहसवान के लोगों को खतरा और बढ़ गया है। अब देखना यह है कि पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बाकी लोगों को कोरोना के शिकार होने से किस तरह बचा पाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड सील
जिले में एक कोरोना पॉजिटिव निकले के बाद जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड सील कर दिया गया है। उस वार्ड की तरह न किसी मरीज और न ही किसी तीमारदार को जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए एक बैरियर भी लगाया गया है। जहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed