{"_id":"5e9b2d418ebc3e78bc6b7e28","slug":"corona-negative-report-badaun-news-bly4030779177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवानः प्रथम रिपोर्ट में निगेटिव निकला बदायूं का पहला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवानः प्रथम रिपोर्ट में निगेटिव निकला बदायूं का पहला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान इलाके में मिले सबसे पहले कोरोना संक्रमित मिले मुंबई के युवक की प्रथम रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वह मरीज बरेली में भर्ती है। दो दिन पहले उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में निगेटिव निकला। उसकी अभी और जांच कराई जाएगी।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद एक अप्रैल को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जिले की मस्जिदों और मदरसों में छापामार अभियान चलाया था। अभियान के दौरान सहसवान में तहसील गेट के पास स्थित मक्का मस्जिद में मुंबई के छह लोग मिले थे। उन्हें जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया गया था। दो अप्रैल को उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिनमें मुंबई का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला था। रिपोर्ट आने के दिन संक्रमित युवक को बरेली भेज दिया गया था। बदायूं में कोरोना संक्रमित मिलने का पहला मामला था। तभी से सहसवान कस्बा सील है। बाद में दोबारा जांच कराने पर उस युवक का एक साथी भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे भी बरेली भेज दिया गया था।
पहले संक्रमित मिले मुंबई के युवक का सैंपल दो दिन पहले जांच को भेजा गया था। शनिवार को उसकी प्रथम जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी उसकी दूसरी जांच और कराई जाएगी। अगर उसमें निगेटिव पाया गया तो उसका घर लौटना तय है।
विज्ञापन
जिले में निकले पहले कोरोना संक्रमित की प्रथम जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी उसकी दूसरी जांच और कराई जाएगी। अगर उसमें निगेटिव निकला तो उसे घर भेज दिया जाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम