{"_id":"5e764bb78ebc3e774c035435","slug":"corona-effect-badaun-news-bly4003805153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी के दामों में आया उछाल, 30 रुपये किलो बिका प्याज-आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी के दामों में आया उछाल, 30 रुपये किलो बिका प्याज-आलू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना से लड़ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि रविवार को लोग घरों से न निकलें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। ऐसे में लोगों को आशंका है कि यह जनता कर्फ्यू आगे भी जारी रह सकता है। यही वजह रही कि शनिवार को लोगों ने खानपान की चीजों के साथ सब्जियों की जमकर खरीदारी की। इसका फायदा सब्जी विक्रेताओं ने भी उठाया। सामान्य दिनों में 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला आलू शनिवार को 25 से 30 रुपये तक बिका। प्याज का रेट 30 रुपये रहा जबकि इससे पहले यह 20 से 25 रुपये तक बिक रहा था। अन्य सब्जियों के दामों में भी पांच से दस रुपये बढ़ाकर बेचा गया। वहीं बाकी दिनों की अपेक्षा फलों के रेट में भी 10 से 20 रुपये की बढ़ा दिए गए।
बिल्सी। शनिवार को सब्जी मंडी में व्यापारियों ने सब्जियों के दामों में दस से 25 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग सब्जियां खरीदने पहुंचे। कुछ व्यापारियों का मानना है कि नगर में बाहर से आने वाली सब्जी काफी कम मात्रा में आ रही है। जिसके कारण बाजार में मौजूद सब्जियों के दामों में वृद्धि हो गई है।