फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona death

कोरोना मरीज की मौत के बाद जेवर उतारने पर परिजन का हंगामा

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona death
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिनमें एक मरीज के परिवार वालों ने स्टाफ पर जेवर (कुंडल और लौंग) उतारने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे मरीज के परिजन ने लाश न देने पर हंगामा किया। इससे कॉलेज प्रशासन ने मुख्य गेट बंद करा दिया। सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया गया। तब कहीं परिवार वाले शांत हुए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज वीरबाला (45) पत्नी प्रताप सिंह मूसाझाग इलाके के कस्बा गुलड़िया निवासी थी। तीन दिन पहले अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इस पर परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनकी रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। रिपोर्ट में वह निगेटिव पाई गईं, लेकिन लक्षण देखकर उन्हें भर्ती कर लिया गया। अभी उनकी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार दोपहर के समय जब उन्हें देखकर आए, तब उनकी हालत ठीक थी, लेकिन कुछ देर बाद फोन आया कि उनकी मौत हो गई। उनका शव पीपीई किट में रखकर परिवार वालों को दिया गया था। जब परिवार वालों ने पूरी सुरक्षा के साथ शव को देखा, तब उनके सोने के कुंडल और लौंग गायब थीं। इस पर उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। जब इसके बारे में कॉलेज प्रशासन को पता चला तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह जेवर वापस कराएंगे। इसी दौरान एक और युवक की मौत हुई थी। उसका शव परिवार वालों को नहीं दिया गया। जिस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। कुछ अन्य मृतकों के परिवार वालों ने भी कॉलेज गेट पर हंगामा किया। यह देखकर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को उनके अपनों के शव दिलाए गए। तब कहीं परिवार वाले शांत हुए। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जेवर चोरी होने के मामले में भी कॉलेज प्रशासन ने जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना मरीजों की बरेली में मौत
कोरोना संक्रमण से जिले में आठ लोगों की मौत हो गई। तो वहीं बरेली जिले में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदगंज निवासी दिलसाद (27) पुत्र शाहिद बरेली के रिहाना हास्पिटल में भर्ती कराए गए थे। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि उनकी मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। इनके अलावा उझानी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी बर्तन व्यापारी गजेंद्र वर्मा उर्फ कल्लू कोरोना पॉजिटिव थे। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मंगलवार को चार-पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सोमवार रात से लेकर अब तक कितने मरे हैं, ये देखना पड़ेगा। तभी बताया जा सकता है। इसके अलावा कोरोना मरीज के कुंडल और लौंग उतारने के बारे में मुझे जानकारी नहीं हैं। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. सीपी सिंह, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed