फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona death

इंटर कॉलेज के प्रबंधक समेत 11 लोगों की कोरोना से मौत

Mon, 26 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona death
अर्जुन सिंह का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक जिले में कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं और छह पुरूष शामिल हैं।
विज्ञापन

कादरचौक निवासी गढ़ी बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अर्जुन सिंह की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव आए। देखते ही देखते उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें सांस लेना मुश्किल हो गया। करीब आधा घंटा बाद उनकी मौत हो गई। इससे उनके परिवार वाले शव को कादरचौक के गंगा घाट पर ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अलावा चित्रांश नगर निवासी वन विभाग में कार्यरत अनुज सक्सेना की रविवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। शुक्रवार को उन्हें बुखार आया था। इससे उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण से ही कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक की मौत हो गई। वहीं उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी सतीश गुप्ता (40) की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें बरेली ले जाया गया था। हालत नहीं सुधरने पर उन्हें एटा ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, पटियाली सराय निवासी मोतीराम उपाध्याय राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। शनिवार रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं आसफपुर निवासी रिंकू पुत्र सुखलाल को बरेली में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से चार महिलाओं की भी मौत हुई है। इनमें एक महिला की शनिवार रात और तीन महिलाओं की रविवार दोपहर तक मौत हो गई। बताते हैं कि इनमें पांच लोगों के अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किए गए। जबकि अन्य मृतकों के अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदसिया की महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा
कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम भदसिया निवासी रवीना (50) पत्नी अशरफ छह-सात दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं। परिवार वाले उन्हें दिल्ली ले गए थे, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों का आरोप है कि उन्होंने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ा है। उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed