{"_id":"608852f38ebc3ec19a59e5e7","slug":"corona-curfew-badaun-news-bly445150290","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक कर्फ्यू का क्या फायदा.. बाजार में नियम तार तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक कर्फ्यू का क्या फायदा.. बाजार में नियम तार तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रदेश सरकार ने सप्ताह में शनिवार और रविवार को इसलिए कर्फ्यू लगाया कि कोरोना का संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। साथ ही प्रशासन को सैनिटाइजेशन के लिए अतिरिक्त समय मिल सके, लेकिन जिले में इसका फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि कर्फ्यू के समाप्त होने के बाद बाजारों में बेतहासा भीड़ पहुंच रही है। यहां तक लोगों की तरफ से मास्क लगाने में भी परहेज किया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन की सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
कोविड-19 का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। जिसकी वजह से संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ में मौत का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिससे हर कोई परेशान है। हालात ये हैं कि कहीं पर व्यापारी मंडी को बंद कर रहे हैं तो कहीं पर व्यापारी कोरोना काल के दौरान बाजार के खुले व बंद होने के समय के निर्धारण की मांग कर रहे हैं। हालात ये है कि लोग सड़क पर घूम तो रहे है, लेकिन डर उन्हें भी सता रहा है। कहीं उसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दरअसल, प्रदेश सरकार कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार का कोरोना कर्फ्यू लगाया है, ताकि लोग इन दो दिन घर से बाहर न निकलें और जिला प्रशासन अपने स्तर से जिलेभर में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कर सके। ताकि कोविड-19 की चेन को तोड़ा जा सके, लेकिन सरकार के दो दिन कर्फ्यू का असर ज्यादा नहीं दिखा। कर्फ्यू वाले दिन भी लोग सड़कों पर दिखे। वहीं बाजार खुलने पर लोग बिना जरूरत वाली दुकानों पर भी बेवजह खड़े नजर आए। यहां तक कि लोगों के द्वारा कपड़े, फल, किराना, जूते-चप्पल और अन्य सामान की दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। दुकानों पर भीड़ लगाकर सामान लोग सामान लेते रहे है और बिना किसी सुरक्षा के दुकानदार भी सामान दे रहे हैं।