{"_id":"6217de9ec05a866629534a65","slug":"corona-badaun-news-bly476503544","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नया संक्रमित मिला, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 20 से हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नया संक्रमित मिला, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 20 से हुई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पांच दिन बाद एक बार फिर से जिले में कोरोना का एक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 19 रह गई है। पांच दिन के बाद ऐसा हुआ है कि एक ही नया संक्रमित मिला है। 17 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। दो लोगों का इलाज चल रहा है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर 1761 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई। एक व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह से ही नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद हालात सामान्य हो रहे थे लेकिन मंगलवार को एक दिन में पांच नए संक्रमित मिलने के बाद फिर से खतरा मंडराने लगा था। अब बृहस्पतिवार को एक ही संक्रमित मिला है। शनिवार को दो, रविवार को चार, सोमवार को तीन और बुधवार को दो संक्रमित मिले थे।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सैंपलिंग और जांचों में कोई कमी नहीं आई है। संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। संक्रमितों की संख्या कम होने की वजह टीके की सुरक्षा भी है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि अब संक्रमण की रफ्तार नहीं बढ़ेगी। सावधानी बरतने की अब भी जरूरत है। संवाद