{"_id":"6213ea330bd05260352d6681","slug":"corona-badaun-news-bly476200630","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 100 फीसदी लोगों को पहला टीका, पर दूसरा सिर्फ 77 फीसदी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 100 फीसदी लोगों को पहला टीका, पर दूसरा सिर्फ 77 फीसदी को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना की तीसरी लहर लगभग गुजर गई है। अब एक-दो रोगी ही मिल रहे हैं। सक्रिय रोगियों की संख्या सौ से नीचे आ गई है, इसमें टीकाकरण की भी अहम भूमिका है। जिले में पहले टीके का सौ प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरे टीके के मामले में जिला कुछ पिछड़ा हुआ है। दूसरे टीके में अब तक यहां 77 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हो सका है।
कोरोना टीकाकरण 15 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था। पहले चरण में जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इसके बाद टीकाकरण को विस्तार दिया गया। जिले को 31 जनवरी 2022 तक 23.40 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति पर गौर करें तो लक्ष्य के सापेक्ष सौ फीसदी लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। दूसरे टीके के मामले में जिले में अब तक प्रगति 77 फीसदी के आसपास है। इसके अलावा बदायूं बूस्टर डोज और 15 से 17 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के मामले में भी पिछड़ा हुआ है। किशोर-किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी से और बूस्टर डोज का काम दस जनवरी से शुरू हुआ था।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और अन्य 32 हजार सरकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी जानी थी, लेकिन तय समय तक 29 हजार लोगों ने ही बूस्टर डोज ली। 60 वर्ष से अधिक आयु के भी छह हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
-
किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का भी लक्ष्य पूरा नहीं
16 से 17 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों के टीकाकरण का काम जिले में तीन जनवरी से शुरू हुआ था। 15 जनवरी तक जिले को 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। 2.19 लाख के सापेक्ष अब तक 1.93 लाख किशोर और किशोरियों को ही टीका लगाया जा सका है। अब तक इस आयु वर्ग में करीब 26 हजार लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 31 हजार से ज्यादा किशोर और किशोरियों ने दूसरा टीका भी लगवा लिया है।
-
लक्ष्य के सापेक्ष पहली डोज शत प्रतिशत दी जा चुकी है। दूसरे डोज के मामले में बदायूं ने करीब 77 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। बूस्टर डोज और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो सका है। शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान जारी है।
-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ / नोडल अधिकारी टीकाकरण