फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

मार्च के पहले सप्ताह तक जिला कोरोना मुक्त होने की उम्मीद जगी

Wed, 23 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। नए मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी और स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा होने के बीच जिले में कोरोना के 15 सक्रिय संक्रमित बचे हैं। इनमें 13 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं और दो का इलाज चल रहा है। सोमवार को तीन नए संक्रमित मिले हैं। जिला जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 903 लोगों के सैंपल लेकर इनको जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले सप्ताह से नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब जिले में 15 सक्रिय संक्रमित ही शेष हैं। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगाता कमी टीकाकरण से आ रही है। जिले में शत प्रतिशत लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। दूसरे टीके में भी जिले ने करीब 80 फीसदी का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सोमवार को तीन नए रोगी मिले हैं। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर 15 पर आ गई है। मार्च के पहले सप्ताह तक जिला कोरोना संक्रमण मुक्त होने की उम्मीद है। इस बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed