फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोरोना संक्रमित 26 लोग स्वस्थ, एक नया मरीज मिला

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिला अब तेजी से कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी एक ही संक्रमित मिला है। मंगलवार को 26 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार कम होने के बाद अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 771 लोगों के सैंपल लेकर इनको जांच के लिए भेजा था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने पर इनमें एक संक्रमित निकला। यह संक्रमित भी जिले का नहीं है। इसका सैंपल बस स्टैंड से लिया गया था। बुधवार को एक संक्रमित मिलने और 26 के स्वस्थ होने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 144 हो गई है। इनमें 141 लोग होम क्वारंटीन हैं। तीन लोगों का दूसरे जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित भी स्वस्थ हो गया है।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह से जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद जनवरी के अंत तक सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई थी। ऐसे में हालात गंभीर थे। फरवरी के पहले सप्ताह से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा का कहना है कि सावधानी बरती जाए तो जिला जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा। मंगलवार और बुधवार को एक-एक संक्रमित ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed