{"_id":"620564fe5284a9091e734dd6","slug":"corona-badaun-news-bly475103261","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 14 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 14 संक्रमित मिले
विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज में टीका लगवाते छात्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है, लेकिन बच्चे अब भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में एक तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 14 संक्रमित मिले हैं। स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 76 रही।
जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा हो गई थी। ऐसे में जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक हजार के पार हो गई। जनवरी के अंतिम सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार कम होने और स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 884 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई। नए मिले 14 संक्रमितों में अंबियापुर में तीन हैं। तीन संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। आसफपुर, बिसौली, बदायूं, म्याऊ, समरेर में एक-एक रोगी मिला है। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब घट कर 239 हो गई है। इनमें 235 को होम क्वारंटीन किया गया है। चार संक्रमितों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट से सक्रिय संक्रमितों की संख्या में अब तेजी से कमी आ रही है।
------------------
छात्रों ने कराया टीकाकरण
किशोरों का टीकाकरण अभी जारी है। विद्यालयों में भी टीकाकरण बदस्तूर चल रहा है। एसके इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कई छात्रों ने टीका लगवाया। संवाद