फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

खराब मौसम के बीच 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

Sun, 09 Jan 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona
टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। खराब मौसम के बीच रविवार को भी जिले में 329 केंद्रों पर 40 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान तीन हजार से ज्यादा किशोर और किशोरियों को पहला टीका लगाया गया। नवागत सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने भी रविवार को टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 329 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इनमें 306 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को टीका लगाया गया। रविवार को कुल 40147 लोगों ने टीका लगाया गया। 6377 लोगों ने कोरोना की पहली और 30769 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 3001 किशोर और किशोरियों ने पहला टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने आसफपुर, ओरछी में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। टीका लगवाने आने वाले लोगों से बात की और टीकाकरण की प्रगति को जाना। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार को खराब मौसम के बीच भी अच्छी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। सोमवार से बूस्टर डोज देने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज आज से
स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज देने का काम सोमवार से चालू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जानी है। जिले में इनकी संख्या 28 हजार से ज्यादा है। इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी एहतियातन बूस्टर डोज दी जाएगी। पहले चरण में सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed