{"_id":"61b0e8f780930e7f7a664c82","slug":"corona-badaun-news-bly4686187165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में युवक कोरोना संक्रमित मिला, सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में युवक कोरोना संक्रमित मिला, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। करीब दो महीने के बाद जिले में कोरोना का मामला सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थानों पर जांच की रफ्तार में इजाफा किया गया है। हालांकि, इसके बाद भी लोग इन दिनों दो गज की दूरी और मास्क के इस्तेमाल को तबज्जो नहीं दे रहे। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।
मंगलवार को करीब दो महीने के बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया था। म्याऊ ब्लॉक के जमालपुर गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। कोरोना का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव तक की दौड़ लगानी पड़ी। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की भी जांच की गई। गनीमत रही कि कोई अन्य पॉजिटिव नहीं निकला। कोरोना पॉजिटिव की हालत सामान्य है। उसको घर में ही क्वारंटीन किया गया है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि सतर्कता बढ़ा दी गई है। ओमिक्रॉन को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। विदेश से आने वालों की मॉनीटरिंग की जा रही है।