फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

शाबास अमरवती: पूरे गांव का करा दिया वैक्सीनेशन

Sun, 29 Aug 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरावती, आशा कार्यकत्री। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। सदाठेर गांव की आशा कार्यकत्री अमरवती ने हौसले की अद्भुत मिसाल पेश की है। अमरवती ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करा दिया, जिसके लिए विभागीय स्तर पर भी उनकी सराहना हो रही है।
विज्ञापन

सदाठेर कादरचौक ब्लॉक का सुदूरवर्ती गांव है। गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र के 1199 लोग हैं। गांव की आशा कार्यकत्री अमरवती ने इसकी सूची बनाई और घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया। गांव के नवनियुक्त प्रधान डिवंसन लाल हैं, जो प्राइवेट कॉलेज के प्रधानाचार्य भी हैं। उन्होंने अमरवती का इस काम में पूरा सहयोग किया। इस तरह स्वतंत्रता दिवस पर पूरे गांव के पात्र लोगों का टीकाकरण पूरा हो गया। इसके लिए आशा अमरवती को सीएचसी पर बुलाकर अधिकारियों ने सम्मानित भी किया। हालांकि इसके बाद रक्षा बंधन पर बाहर से 15 लोग गांव आ गए थे। उनका अब सोमबार को टीकाकरण किया जाएगा। अमरवती के इस प्रयास की खूब सराहना विभाग में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed