{"_id":"5f7620638ebc3e9ba1388805","slug":"corona-badaun-news-bly4218305141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ऑफिस के कर्मचारी समेत नौ कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ ऑफिस के कर्मचारी समेत नौ कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या और घट गई। रात डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी समेत कुल नौ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 695 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास गुरुवार रात 704 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें नौ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 695 सैंपल निगेटिव बताए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रोज की तरह गुरुवार को भी टीमें रवाना हुईं। लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। जिसमें वजीगंज इलाके में दो शिक्षक कोरोना संक्रमित निकले हैं। जबकि बिसौली के नबाबपुरा में एक, आसफपुर में पिसनहारी में एक, दातागंज कस्बे में एक महिला, दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खुदई में एक किशोर, श्रीराम नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति, डीपीआरओ ऑफिस में एक कर्मचारी और रेलवे स्टेशन गणेश गौटिया मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक टीमों ने 1232 सैंपल एकत्र किए। बाद में उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। देर रात रिपोर्ट आने के बाद विभागीय अधिकारी मरीजों को कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।