फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कंटेंमेंट जोन में शिशुओं का नियमित स्वास्थ्य जानेंगी आशा वर्कर

Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना काल में घर पर ही नवजात शिशुओं की देखभाल कराएगा। खासकर कंटेंमेंट जोन में आशा वर्कर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर नियमित नजर रखेंगी। आशा वर्कर शिशुओं की देखभाल फोन के जरिये करेंगी। इस संबंध में प्रदेश के महानिदेशक परिवार कल्याण ने सीएमओ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने निर्देशित किया है कि फोन के मध्यम से आशा वर्कर कम वजन वाले बच्चों, समय से पूर्व जन्मे बच्चों , सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से डिस्चार्ज हुए बच्चों, घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए सभी नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी। इसके साथ ही शिशु के स्वास्थ्य, खतरे के लक्षण जैसे. सुस्ती, बेहोशी, छूने पर ठंडा, गर्म, स्तनपान आदि के बारे में जानकारी लेंगी। अगर प्रसव अस्पताल में हुआ है तो जन्म के समय बच्चे के वजन के बारे में भी पूछेंगी। इस दौरान वह मां और परिवार को प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा में होने वाले खतरे के लक्षणों के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन

इस बात का आंकलन करेंगी कि नवजात को किस चीज की जरूरत है। मां और परिवार को स्तनपान, कपड़े में लपेटकर कंगारू मदर केयर के बारे में सलाह देंगी। साथ ही में वह यह भी सलाह देंगी कि यदि नवजात में किसी तरह के खतरे के लक्षण दिखें तो वह आशा और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजर (बीसीपीएम) को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) अरविंद राना ने बताया कि महानिदेशक की ओर से मिले दिशा निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंटेंमेंट जोन में आशा वर्कर फोन से शिशुओं के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी। वहीं नॉन कंटेंमेंट जोन में आशा वर्कर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए भृमण करेंगी। इस दौरान वह मां और शिशु को नहीं छूएंगी। परिवारवालों से स्वच्छता का पालन करने पर भी जोर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed