फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिला अस्पताल में रविवार रात एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज रविवार दोपहर के समय भर्ती हुआ था, तभी उसकी ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इससे मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था। उसकी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को पॉलीबैग में रखकर परिवारवालों को दे दिया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीज मूलरूप से शहर के मोहल्ला शहबाजपुर का निवासी था। उसकी उम्र 68 साल है। बताते हैं कि उसकी दो दिन से तबीयत खराब थी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार को उसकी हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। इससे परिवार वाले मरीज को जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने डॉक्टर को मरीज की परेशानियां बताईं, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने सबसे पहले मरीज की कोरोना संक्रमण की जांच कराना जरूरी समझा। इस पर मरीज की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था। तो वहीं उसकी आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल लेकर बरेली भेज दिया गया। वार्ड में मरीज के परिवार वाले साथ नहीं थे। रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई, जिस पर मरीज के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। सुबह तक मरीज का शव वार्ड में रखा रहा। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने एक पॉलीबैग में शव को रखवाकर परिवार वालों को दे दिया। उसके बाद कोरोना वार्ड को सैनिटाइज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों की कराई जाएगी जांच
-जिला अस्पताल में मरे कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में कौन-कौन लोग रहे। स्वास्थ्य विभाग इसकी छानबीन में जुट गया है। लहाल मृतक के परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

-मरीज ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसका आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। बाकी उसके शव को एक पॉलीबैग में रखवाकर परिवार वालों को दे दिया गया है।
डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed