{"_id":"5efb938e8ebc3e42ed43d998","slug":"corona-alert-badaun-news-bly411135467","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसहैत में 200 लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसहैत में 200 लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ उसहैत। उसहैत कस्बे में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं और उनके बिसौली निवासी रिश्तेदारों के संपर्क में आने वालों की एक बड़ी संख्या निकलकर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में करीब दो सौ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। मंगलवार दोपहर बाद उन्हें एक जगह बुलाया गया। इसके बाद उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गत 19 जून को बिसौली कस्बे के जिस कोरोना पॉजिटिव की मुरादाबाद जिले में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसकी ससुराल उसहैत कस्बे में है। इसकी सूचना पर उसहैत कस्बे से करीब 35 लोग एक बस पर सवार होकर बिसौली पहुंचे थे। उस समय उन्हें नहीं पता था कि युवक कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि मुरादाबाद जिले में उसका सैंपल ले लिया गया था। परिवारवालों और दर्जनों रिश्तेदारों ने जब उसके शव को दफन कर दिया। तब पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। इस पर स्वास्थ्य विभाग परिवार, आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को तलाश किया। बिसौली और बदायूं शहर के कुछ लोगों के नाम पहले ही सामने आ गए थे। जब उनकी जांच कराई गई तो बिसौली में 12 और शहर में तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग को बाद में पता चला कि उसहैत के लोग भी उसके दफन करने के दौरान शामिल हुए थे। तब उनके कुछ लोगों के सैंपल कराए गए। जिनमें दो महिलाएं पॉजिटिव निकलीं।
सोमवार रात आई रिपोर्ट में बिसौली के तीन और युवक पॉजिटिव निकले। इधर, उसहैत कस्बे में रविवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सर्वे कराया गया था। इसमें पता चला कि कोरोना पॉजिटिवों के संपर्क में करीब दो सौ लोग आएं हैं। इसकी पूरी लिस्ट बनाई गई। मंगलवार को उन्हें नगर के एक विद्यालय में एकत्र किया गया। दोपहर बाद उनके सैंपल लेने शुरू किए गए। बताते हैं कि सैंपल लेने की कार्रवाई देर रात तक चलेगी। आज सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन में दूध-सब्जी की किल्लत
उसहैत कस्बे में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। नगर में 16 प्वाइंट बनाए गए हैं। जबकि पांच जगह बैरियर लगाए गए हैं। इससे सराय मोहल्ला तो पूरी तरह सील कर दिया गया है। गलियों को ऐसे सील किया गया है, जिससे लोग पैदल तक नहीं निकल सकें। इससे मोहल्लों में दूध और सब्जी की किल्लत हो रही है। मोहल्ले में अखबार तक नहीं पहुंच रहा है।
उसहैत के कुछ इलाकों में दिखी ढील
उसहैत कस्बे में जिस जगह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उसे छोड़कर नगर के मुख्य बाजार, नीचे बाजार, नखासा रोड बाजार का इलाका भी सील कर दिया गया है। इस इलाके में ज्यादा सख्ती देखने को नहीं मिल रही है। लोग अपने घरों से बाहर घूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।