{"_id":"5e8485ce8ebc3e75d725c745","slug":"corona-alert-badaun-news-bly4013496102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्टः कछला में दूसरे प्रांतों से लौटे 200 लोग किए गए क्वारंटीन, स्वास्थ्य विभाग रख रहा नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्टः कछला में दूसरे प्रांतों से लौटे 200 लोग किए गए क्वारंटीन, स्वास्थ्य विभाग रख रहा नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली आदि राज्यों से कछला इलाके में लौटे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को कछला कस्बे के 65 लोग और सामने आए जो बाहर से आए हैं। अब कछला इलाके में बाहर से लौटने वाले लोगें की संख्या दो सौ से अधिक हो गई है। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जिनमें एक दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं।
कछला में बुधवार को भी दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों का घर लौटने का सिलसिला जारी रहा। चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से कस्बे के विभिन्न वार्डों में बुधवार दोपहर करीब एक बजे तक 65 लोगों को क्वारंटीन किया। हालांकि मेडिकल परीक्षण के दौरान किसी में भी कोरोना वायरस होने के लक्षण नहीं नहीं पाए गए।
इसके अलावा उझानी क्षेत्र के ग्राम टिमरुआ में 12, संजरपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में आठ, संजरपुर बालजीत में 35, फूलपुर में छह, मानकपुर में चार, अब्दुल्लागंज में सात और कठौली के 47 लोग शामिल हैं। कादरचौक के गांव बमनौसी में प्रधान विद्यम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर दो दर्जन लोगों का चेकअप कराया। उन सभी को क्वारंटीन किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि बाहर से लौटने वाले जिन लोगों सूचना मिल रही है उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।