फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कोरोना से जंगः गैर प्रांतों से आए अज्ञात मुसाफिर बने जानलेवा !

Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
corona alert
बदायूं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से लोग डरे हुए हैं। दहशत का आलम यह है कि लोग जितना कोरोना वायरस से डर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा इस बात के खौफ में है कि कहीं उनका पड़ोसी कोरोना संक्रमित तो नहीं। गैर प्रांतों से आए कौन व्यक्ति संक्रमित है या स्वस्थ है, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग गैर प्रांतों से आ चुके हैं। यह वह लोग हैं, जिनकी जिले के बॉर्डर पर जांच हुई थी। उनके नाम, पते लिखे गए थे। इनके अलावा हजारों लोग ऐसे ऐसे आ गए, जिनकी न तो कहीं पर गिनती हुई और न ही उनकी जांच की गई। वह या तो पैदल आ गए या फिर अन्य माध्यमों से चुपचाप अपने घर पहुंच गए। यह लोग कहां के रहने वाले हैं और कौन हैं, जिला प्रशासन अभी तक यह पता नहीं लगा पाया है। जिन लोगों के बारे में पता चल रहा है, स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन इलाकों में पहुंच रहीं हैं और लोगों की प्राथमिक जांचें कर रही हैं। डर तो इस बात का है कि कहीं कोई व्यक्ति छूट गया तो प्रशासन को बड़ी मुश्किल हो जाएगी। जिसका नतीजा संक्रमित व्यक्ति, परिवार के साथ पड़ोसियों को भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहसवान में मिला संदिग्ध मरीज
सहसवान। नगर के एक मोहल्ले में एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि यह संदिग्ध महाराष्ट्र के पुणे में काम करता है। वह 21 मार्च को अपने घर आया था। प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ. इमरान सिद्दीकी ने बताया कि मरीज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत बता रहा है। सूचना पर पहुंचे डॉ. आकिल ने दवा देकर मरीज को उसके घर में आइसोलेट कर दिया है। उसके सैंपल आदि ले लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र को लेकर गई स्वास्थ्य विभाग की टीम
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौरा निवासी दो लोगों को घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बताते हैं कि एक युवक कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा है। उसकी हालत कुछ खराब बताई जा रही है। उसे सर्दी, जुकाम है। मंगलवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक और उसके पिता को अपने साथ ले गई। दोनों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed