{"_id":"5e6e766a8ebc3ea4f0191dd0","slug":"corona-alert-badaun-news-bly3996330122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव निकली, अस्पताल से नहीं मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव निकली, अस्पताल से नहीं मिली छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। हालांकि मरीज को एहतियातन अभी जिला अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है।
बिसौली कस्बा निवासी एक युवक पांच मार्च को आगरा के एक होटल में हुई कंपनी की सेमीनार में शामिल हुआ था। उसके अगले दिन युवक लौट आया। रास्ते में बरसात में भीगने के बाद युवक को बुखार और सीने में दर्द होने लगा था। युवक जिस होटल में ठहरा था, उसमें 12 विदेशी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज निकले थे। इससे युवक और उसके परिवार वाले भी डर गए। दो दिन पहले परिजन ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसे कोरोना वार्ड में रखा गया है। उसी दिन युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना वाइस से ग्रसित नहीं पाया गया।