फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona affect

राहत: कम लक्षण वाले मरीज होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
corona affect
बदायूं। कोविड केयर सेंटर में बेड और ऑक्सीजन संकट से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव किए हैं। इसके तहत लक्षणविहीन, शुरुआती लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीज को होम आइसोलेट करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऐसे मरीज जिनके स्वास्थ्य में सुधार है और कोई गंभीर लक्षण नहीं, उन्हें डिस्चार्ज करते हुए होम आइसोलेट किया जाएगा। इससे अस्पताल में बेड खाली होने की उम्मीद है। जिससे वहां पर नए गंभीर मरीजों को इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। शहर में समेत जिलेभर में सैंकड़ों की संख्या में पॉजिटिव लोग सामने आ रहे हैं। जिनमें अधिकांश पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया है और उन जिनकी तबीयत ज्यादा खराब है, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लेकिन पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा होने के कारण कॉलेज में पहले से तैयार वार्ड लगभग भर चुके हैं और अन्य वार्डों में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन

आइसोलेशन से पहले होगी घर की जांच
कोविड से ग्रसित लक्षणविहीन रोगी को होम आइसोलेट करने से पहले उसके घर की जांच होगी। रेपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) घर पर जाकर होम आइसोलेशन की सारी पात्रता की जांच करेगी। जिसके बाद होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव किया है। इसके तहत ऐसे में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करने पर विचार किया जा रहा है, जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। - डॉ. सीपी सिंह, सीएमओ, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed