{"_id":"57716e014f1c1b691679b3e1","slug":"cooking-time-suspicious-circumstances-woman-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते वक्त संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की इलाज को जिला अस्पताल ले जो समय रास्ते में मौत हो गई। भनक लगते ही मृतका के मायके से भी लोग पहुंच गए। शव को देख बिफरे मृतका के भाई और पति के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कर दिया।
जुनइया निवासी किशोर की 28 वर्षीय पत्नी सुमन पूर्वाह्न में खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची। बकौल किशोर, गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने पर अचानक ही आग पकड़ ली। देखते ही देखते रसोई में आग फैल गई। सुमन आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। घरवाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सुमन की मौत की भनक लगते ही उसके मायके से भाई मुकेश समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए।
मृतका के मायके वालों ने घटनाक्रम के बारे में पति किशोर से जानकारी हासिल की, लेकिन मुकेश को उसकी बातों पर शक हुआ। इस पर गर्मी गर्मी हो गई। मुकेश ने हत्या का भी आरोप लगाया। मुकेश और किशोर के बीच नोकझोंक होने पर दोनों पक्ष के लोगों को हस्तक्षेप भी करना पड़ा। इधर, मौका मुआयना करने पहुंचे दरोगा सुनील कुमार ने बताया मृतका के भाई और पति ने कार्रवाई को तहरीर नहीं दी है। दरोगा ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।