फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contract workers staged a protest in Bisauli; consensus reached on eight-point demands.

Budaun News: बिसौली में संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

Tue, 14 Jul 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 14 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a protest in Bisauli; consensus reached on eight-point demands.
धरने में मौजूद संविदा कर्मचारी। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विभागीय अधिकारियों पर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि अधिकारी संविदा कर्मियों के साथ दमनकारी नीति अपना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि परीक्षण के नाम पर कर्मचारियों को बाहर करने की साजिश को संगठन सफल नहीं होने देगा। जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार और जापान सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित कर आंदोलन में समर्थन का ऐलान किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह के साथ संघ पदाधिकारियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर देर शाम तक वार्ता चली। वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही विभागीय कार्रवाइयों को वापस लेने पर सहमति बनी। धरने में विपिन कुमार सिंह राठौड़, पवन पटेल, विवेक शर्मा, मुकेश कुमार, अभय सिंह, कृपाल सिंह यादव, अमर सिंह, प्रेमपाल प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed