फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contract employees protested in the Superintending Engineer office premises, memorandum

अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना, ज्ञापन

Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Contract employees protested in the Superintending Engineer office premises, memorandum
बदायूं। उप्र पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के केंद्रीय आह्वान पर कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल पर प्रदर्शन किया। इसको लेकर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है। तब तक धरना प्रदर्शन चलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन हरीश चंद्र यादव ने कहा कि बिजली विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य कराने, समान कार्य का समान वेतन देने या वेतन रुपये 18,000 निर्धारित करने की बात कही। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, इपीएफ व ईएसआई में हुए घोटाले की जांच कराने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि 37 दिन तक लगातार आंदोलन जिले के कर्मचारियों के द्वारा किया गया, लेकिन आज तक अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं करा पाए हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सागर, सुरेश चंद्र पाल, प्रमोद शर्मा, विपिन कुमार, अवध पटेल, जापान सिंह व पवन राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed