फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Consumers returned new 25 KW transformer saying first increase the capacity

Budaun News: पहले क्षमता बढ़ाओ कहकर उपभोक्ताओं ने लौटाया 25 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर

Thu, 13 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 13 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Consumers returned new 25 KW transformer saying first increase the capacity
उझानी उपकेंद्र पर ​शिकायत करने पहुंचे तेहरा के उपभोक्ता। संवाद
उझानी। तेहरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लौटवा दिया। उनका कहना था कि 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा है। इसकी जगह पर अधिक किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने बुधवार को अफसरों से शिकायत भी की।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता अश्वनी वर्मा से मिलने पहुंचे उपभोक्ताओं ने उनके नहीं मिलने पर स्थानीय अफसरों को दिक्कतें बताईं। उपभोक्ता सोमेंद्र सिंह और अजीत यादव ने बताया कि गांव में 50 से अधिक कनेक्शन हैं। 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा था, जो तीन-चार दिन पहले फुंक गया था। क्षमता वृद्धि की मांग की गई, जो पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को अपराह्न बिजलीकर्मी 25 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लेकर तेहरा पहुंचे तो ग्रामीणों ने उसे यह कहते हुए लगाने नहीं दिया कि 63 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बिजलीकर्मी 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लौटा ले गए। जेई रवि कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि कर 63 किलोवाट के नये ट्रांसफार्मर के लिए पत्र भेजा जा चुका है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद ही नया ट्रांसफार्मर मिलेगा। तब तक 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed