फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction work on the multi-purpose hall at the stadium has begun.

Budaun News: स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work on the multi-purpose hall at the stadium has begun.
स्टैडियम में शुरू हुआ बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। स्टेडियम में सरकार की ओर से कई खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जा रहीं हैं। अब स्टेडियम में जिम, कबड्डी, रेसलिंग के हॉल का निर्माण शुरू किया गया है। शाहजहांपुर की जल निगम कार्यदायी संस्था ने बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन


करीब 10 करोड़ की लागत से यह निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। बहुउद्देशीय हॉल में तीन खेलों के खिलाड़ी अपने सपने पूरा कर सकेंगे। जिले के कबड्डी और रेसलिंग खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती थी। न कोई संसाधन थे। जिम की सुविधा न होने से फिटनेस पर असर पड़ता था। अब स्टेडियम में नए हॉल में इंटरनेशनल स्तर के मैट, आधुनिक जिम और खिलाड़ियों के लिए लॉकर रूम की सुविधाएं मिलेंगी। इससे खिलाड़ी हर मौसम में इनडोर अभ्यास कर सकेंगे। तिमंजिला हॉल का निर्माण शुरू होने से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



----------
स्टेडियम में बहुउद्देशीय तीन मंजिला हॉल का निर्माण शुरू हो गया, उम्मीद है यह कार्य चार माह में पूरा हो जाएगा, इसके बाद खिलाड़ियों को इस हॉल के माध्यम से अन्य खेलों की सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed