{"_id":"66cfbfea2cc9aada830efb27","slug":"construction-work-of-medical-college-will-be-completed-in-six-months-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124887-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य
Thu, 29 Aug 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। ठेकेदार व निर्माण निगम के बीच चल रहा विवाद खत्म होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। अब दावा किया जा रहा है कि छह माह में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसे में अब जल्द ही बचे 40 प्रतिशत काम पूरे होने की संभावना है।
वर्ष 2012 में सपा सरकार में जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मंजूरी थी। इसके लिए जमीन खरीदने का काम वर्ष 2013 में किया गया। इसके बाद 2015 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया। इसके लिए शासन से 646 करोड़ रुपये मंजूर किए।
आधी अधूरी इमारत बनने के बाद 2017 में मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया गया। 2020 तक 60 फीसदी कार्य पूरा हो सका था। इसके बाद निर्माण निगम और ठेकेदार के बीच विवाद के चलते निर्माण कार्य बंद हो गया। जबकि, बजट की 90 फीसदी रकम भी शासन द्वारा कार्यदायी संस्था को दी जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चला आ रहा राजकीय निर्माण निगम और ठेकेदार के बीच का विवाद खत्म हो गया है। लगभग 15 दिन पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर भवन को कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भुगतान को लेकर चल रहा था विवाद
ठेकेदार व राजकीय निर्माण निगम के बीच 2020 के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार का कहना था कि उसे जब तक भुगतान नहीं मिलेगा वह आगे काम नहीं करेगा। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के कारण कई जगह टूटफूट हो गई थी। जिसे निर्माण निगम दोबारा बनाने को कह रहा था। ठेकेदार का कहना था कि वह काम पहले कर चुका है। दोबारा के लिए अतिरिक्त बजट लगेगा। इसी को लेकर विवाद चल रहा था, जो अब निपट गया है।
अभी ये होने हैं कार्य
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो लेक्चर रूम का निर्माण
-बहुउद्देशीय हाॅल
-11 लिफ्ट लगाने का कार्य
-लेक्चर थियेटर का निर्माण
-सात ऑपरेशन थियेटर का निर्माण
-- -- -- -- -- -
बीच में धनराशि का अभाव होने की वजह से काम रुक गया था। जब धनराशि मिली तो कुछ अन्य दिक्कत सामने आयीं। अब सब कुछ सही है। छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया है।
दरबान सिंह, जेई, राजकीय निर्माण निगम