फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of Nagaria Khanu bridge on Ramganga started, Pantoon bridge removed

रामगंगा पर नगरिया खनू पुल का निर्माण शुरू, पैंटून पुल हटाया

Sat, 06 Jun 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Construction of Nagaria Khanu bridge on Ramganga started, Pantoon bridge removed
दातागंज। तहसील क्षेत्र के लोगों की करीब तीन दशक पुरानी मांग पूरी हो गई है। रामगंगा पर नगरिया खनू पुल का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को पक्के पुल के निर्माण के लिए सेतु निगम ने कुएं खोदने का काम चालू कर दिया है। रामगंगा के दोनों ओर के गांवों के लोगों में पुल निर्माण चालू होने के बाद खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रामगंगा पर नगरिया खनू में पक्का पुल निर्माण के लिए शासन ने पिछले दिनों 46 करोड़ 81 लाख 70 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कर 18 करोड़ 72 लाख 70 हजार की पहली किश्त जारी कर दी थी। दातागंज के नगरिया खनू गांव के निकट से ही रामगंगा बहती है। नदी के उस पार भी किसानों की खेती है। ग्रामीणों को नाव से नदी पार करनी पड़ती है। पहले यहां पैंटून पुल था। यह बाढ़ के सीजन में बंद हो जाता था। दातागंज के करीब एक दर्जन गांव नवादा बदन, मजरा लालपुर, खादर, मौजमपुर, हररामपुर रामगंगा के उस पार हैं। बरसात के मौसम में नदी में पानी बढ़ जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था। किसी के बीमार होने पर नदी पार कर अस्पताल तक आने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने शासन से पैंटून पुल स्वीकृत कराया था। इसके बाद उन्होंने पक्का पुल बनवाने के लिए प्रयास किया। पक्का पुल स्वीकृत कराने में भी विधायक राजीव कुमार सिंह कामयाब हो गए। पुल बन जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहन कलान, जलालाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर और लखनऊ तक आसानी से आ जा सकेंगे। दूरी भी काफी कम हो जाएगी। सेतु निगम ने पुल निर्माण का काम चालू कर दिया है। इससे लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल-
पुल की लंबाई- 699.23 मीटर
मेन एप्रोज रोड- 4248.71 मीटर
कुल बजट- 4681.76 लाख
स्वीकृत बजट- 1872.70 लाख
पुल निर्माण में कुएं- 24
एडीशनल एप्रोज रोड- 4900 मीटी
नगरिया खनू पुल पर निर्माण शुरू किया गया है। इसके बन जाने से दातागंज क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
- हेमंत, एक्सीईएन पीडब्ल्यूडी
नगरिया खनू रामगंगा पर पक्का पुल बनने से सिर्फ बदायूं के लोगों को नहीं बल्कि शाहजहांपुर के कई गांवों के निवासियों को भी सुविधा मिलेगी। इससे जनता की करीब तीन दशक पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। सेतु निगम ने पुल निर्माण का काम चालू कर दिया है। प्रयास रहेगा कि समय से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पूरा हो। - राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed