{"_id":"685852217f09f8b71209e8f7","slug":"construction-of-bridge-on-mahawa-river-between-baderia-jarifpur-starts-todayconstruction-of-bridge-on-mahawa-river-between-baderia-jarifpur-starts-today-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141635-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बड़ेरिया जरीफपुर के बीच महावा नदी पर पुल निर्माण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बड़ेरिया जरीफपुर के बीच महावा नदी पर पुल निर्माण आज से
विज्ञापन
बड़ेरिया जरीफपुर के बीच महावा नदी, यहीं बनेगा पुल। संवाद
बदायूं। सहसवान तहसील के गांव बड़ेरिया और जरीफपुर के बीच सोमवार से पुल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। पुल बनने से 24 गांवों के करीब 50 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बड़ेरिया और जरीफपुर के आसपास के करीब 24 गांव ऐसे हैं, जो सालों से 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय तक पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से पुल बनवाने की मांग थी। इसको लेकर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी प्रयास किया था। इसके बाद सेतु निगम ने प्रस्ताव तैयार किया। शासन से उसे स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को यहां पर काम शुरू होना है। यह पुल 25 करोड़ रुपये से 120.65 मीटर लंबा होगा।
-- -- -
बारिश में डूब जाती है महावा नदी की पुलिया
बारिश के दिनों में महावा नदी उफनाती है। उस दौरान कुछ महीनों तक बाढ़ की स्थिति रहती है। इससे दोनों तरफ के 24 गांवों का संपर्क टूट जाता है। यहां बनी पुलिया भी बाढ़ में डूब जाती है। ऐसे में काफी समय से लोग यहां पर पुल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
--
- महावा नदी पर पुल बनाने के लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर ली गई है। एक साल में पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए एजेसी को कहा गया है। 120.65 मीटर लंबे पुल का निर्माण 25 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
- अरुण कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम