{"_id":"66f8723b5b7a52971001d394","slug":"construction-of-another-underpass-started-near-basoma-on-the-railway-track-badaun-news-c-123-1-sbly1035-126673-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेलवे ट्रैक पर बसोमा के पास एक और अंडरपास का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेलवे ट्रैक पर बसोमा के पास एक और अंडरपास का निर्माण शुरू
Sun, 29 Sep 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
उझानी में रेलवे ट्रैक के पास खोदाई को पहुंची जेसीबी। संवाद
उझानी। रेलवे ने बसोमा गांव को कस्बे से जोड़ने से बरेली- कासगंज ट्रैक पर एक और अंडरपास का निर्माण शुरू करा दिया है। पहले बना अंडरपास गंगोरा मोड़ से बदायूं रोड को जोड़ता है तो निर्माणाधीन अंडरपास से उझानी आने- जाने में सहूलियत रहेगी।
लिंक रोड मोड़ से भगवान दास पैलेस के सामने से होकर बसोमा तक जाने वाली सड़क पर पहले क्रासिंग थी, लेकिन रेलवे ने बरेली- कासगंज के बीच ब्रॉडगेज लाइन तैयार कराई तो क्रासिंग बंद कर दी गई थी। उसी दौरान गंगोरा के पास बसोमा के नाम से अंडरपास का निर्माण भी कर दिया गया। इसके बाद से इलाके के लोगों और बसोमा के ग्रामीणों को बदायूं रोड से गंगोरा मोड़ होकर निकलना पड़ता था। इसके चलते उझानी और बसोमा के बीच दूरी करीब तीन किलोमीटर अधिक हो गई थी।
इलाके के लोगों ने रेलवे के अफसरों से भी क्रासिंग खुलवाने की मांग की थी। पिछले महीना रेलवे ने एक और अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि कस्बे के नजदीक नये अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। दो- तीन महीना में निर्माण कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि इसके बाद बसोमा और उझानी के बीच लोगों को अधिक दूरी भी तय नहीं करनी होगी। वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो जाएगी।