फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constable recruitment exam: 3245 candidates remained absent even on the third day

सिपाही भर्ती परीक्षा : तीसरे दिन भी 3245 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Constable recruitment exam: 3245 candidates remained absent even on the third day
गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्य​​​र्थियों की लाइन। संवाद
बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 3245 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 8227 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लाइन लगना शुरू हो गई। कड़ी चेकिंग के बीच उनको केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 11,472 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 5736 अभ्यर्थी को परीक्षा देनी थी, लेकिन 4050 ने परीक्षा दी, 1686 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में 5736 में से 4177 ने परीक्षा दी और 1559 गैरहाजिर रहे। रविवार भोर से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हुई। केंद्रों पर पहले बायोमेट्रिक उपस्थिति लगी। मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। गेट पर ही अभ्यर्थियों का सारा सामान बाहर रखवा दिया गया। केवल प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ में एंट्री दी गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी लगातार केंद्रों पर चेकिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों के पास नहीं बैठने दिया अभिभावकों को
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इस बार ज्यादा सख्ती देखने को मिली। केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी भी अभिभावक को केंद्र के 50 से 100 मीटर के दायरे में खड़ा नहीं होने दिया। इसका फायदा पुलिस को परीक्षा खत्म होने के बाद मिला। केंद्रों के बाहर जाम जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई।

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed