फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   constable dies after being hit by a vehicle in Budaun

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, ड्यूटी के बाद लौट रहे थे कमरे पर

Tue, 05 Aug 2025 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

संभल जिले के गांव आनंदपुर निवासी टीपू सुल्तान थाना इस्लामनगर के रुदायन पुलिस चौकी क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात थे। वह मंगलवार सुबह ड्यूटी कर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
constable dies after being hit by a vehicle in Budaun
सिपाही टीपू सुल्तान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 पीआरवी पर तैनात सिपाही की मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह ड्यूटी कर बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। पुलिस ने सिपाही का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव कुदावली-चिड़ियाखेड़ा के बीच सुबह करीब आठ बजे हुआ। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी टीपू सुल्तान (40 वर्ष) थाना इस्लामनगर के रुदायन पुलिस चौकी क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात थे। वह सुबह ड्यूटी करके बाइक से मुस्तफाबाद कॉलोनी कमरे पर जा रहे थे। कुदावली और चिड़ियाखेड़ा के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


होमगार्ड ने दी हादसे की सूचना 
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। उसी बीच ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड अनिल और किरत सिंह ने सिपाही का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे की सूचना सिपाही के परिजनों व अधिकारियों को दी। परिजन रोते बिलखते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। कांस्टबेल के दो बेटियां व तीन बेटे हैं। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed