बदायूं। गांव असमय रफतपुर व कटरी के किसान जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की इन गांव के लोगों के पास से गंगा नदी निकल रही है। यह लोग अपनी जमीन की पैमाइश करना चाहते हैं। ताकि किसानों को भविष्य में कोई दिक्कत न हो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हम उनके न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाह रजा, उसावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह, बृजेश कुमार, वीरेंद्र, राम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद