{"_id":"68755dae788dd100dc0904bb","slug":"congress-submitted-a-memorandum-after-the-protest-badaun-news-c-123-1-bdn1010-143085-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली में एसडीएम के स्टेनों को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद
बदायूं। काशी की उपेक्षा किए जाने और कांग्रेस पदयात्रा पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बिसौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के न मिलने पर उनके स्टेनो को सौंपा।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में ज्ञापन देकर मांग की गई कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष लगातार काशी की उपेक्षा कर रहा है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस की पदयात्रा को केवल अपना हित साधने के कारण ही रोका गया। सत्ता पक्ष विपक्षियों के मुद्दों को दबाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर उपाध्याय, कृष्णवीर मौर्य, राजाराम शर्मा, रामवीर यादव, सत्यपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।