फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress leaders faces loss in selling of pakodas

कांग्रेसियों को पकौड़े बेचने पर हुआ 1770 रुपये का घाटा

Fri, 09 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 09 Feb 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders faces loss in selling of pakodas
congress protest
कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बुधवार को स्टॉल लगाकर पकौड़े बेचे गए। पकौड़े बेचने पर कांग्रेसियों को एक दिन में 1770 रुपये का घाटा हुआ। इसके विरोध में प्रदेश महासचिव की अगुवाई में शुक्रवार को जुलूस निकाला। पकौड़े बेचने पर हुए घाटे की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत बुधवार को शहर में युवा कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ताओं ने पकौड़ा स्टाल लगाया था। शुक्रवार दोपहर जिला कार्यालय पर इकट्ठे हुए कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम दिनेश कुमार सिंह को दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री ने कह दिया कि बेरोजगार लोग पकौड़ों का स्टॉल लगा लें, तो पढ़ाई की जरूरत क्या है?  भाजपा सरकार युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का कार्य कर रही है। 
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शफी अहमद, इगलास हुसैन, मुन्ना लाल सागर, पीसीसी सदस्य पीयूष रंजन यादव, वफाती चौधरी, भगवान सिंह, राजरानी, बाबू चौधरी, सुनीता कुमार, फैन खान, वीरपाल यादव, मनोज, हरिओम, रमेश, सुरेंद्र, मनोज, दिलशाद, गोविंद, रियासत मुकेश, राशिद, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed