फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress district president arrested while staging a Satyagraha at Mudha Pukhta bridge.

Budaun News: मुढ़ा पुख्ता पुल पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Congress district president arrested while staging a Satyagraha at Mudha Pukhta bridge.
पुलिस हिरासत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव। स्रोत- कांग्रेस
बदायूं। दातागंज इलाके के मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण समेत जनमुद्दों को लेकर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रातभर दातागंज कोतवाली में बंद रखा गया। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब एक बजे दातागंज के एसडीएम ने निजी मुचलके पर उन्हें रिहा किया। इस कार्रवाई के विरोध में 22 फरवरी को दातागंज में प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव बुधवार से समरेर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित मुढ़ा पुख्ता पुल के पास सत्याग्रह पर बैठे थे। उनका सत्याग्रह मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण, दातागंज में चीनी मिल की स्थापना और भूमिहीनों को एक-एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने जैसी प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर चल रहा था। देर रात एसडीएम दातागंज एवं सीओ दातागंज पुलिस बल के साथ सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और अजीत यादव को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पूरी रात दातागंज कोतवाली में रखा गया। बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी रिहाई की खबर मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ता दातागंज तहसील परिसर में एकत्र हो गए। रिहा होने के बाद अजीत यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन के जरिये विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए धनराशि जारी होने के दावे खोखले हैं। अधिकारियों के पास धनराशि जारी होने का कोई आदेश नहीं है। यदि टेंडर हुआ है तो भाजपा नेताओं को उसकी अधिसूचना सार्वजनिक करनी चाहिए। अधूरा पुल भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे साथ हुई घटना के विरोध और विकास कार्यों की सच्चाई जानने 22 फरवरी को दातागंज में प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचेंगे।


बोले एसडीएम- बिगाड़ रहे थे माहौल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। जिस पुल के निर्माण के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है उसी को लेकर वह प्रदर्शन कर माहाैल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम दातागंज


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया

बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस जनों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, चौधरी बफाती मियां, आलोक कुमार, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed