{"_id":"6b04407baa46ce6c7487eacff533b20c","slug":"congress-building-block-xen-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निर्माण खंड के एक्सईएन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निर्माण खंड के एक्सईएन का पुतला फूंका
Ujani
Updated Mon, 08 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी रोड बाजार की मंजूर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोक निर्माण खंड अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अफसरों पर उदासीनता का भी आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक दिया गया।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वाह्न में बिल्सी रोड बाजार में इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने सड़क की दुर्दशा भी बयां की। बोले, बरसात के दिन आने वाले हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के अफसर अभी तक सड़क की सुध नहीं ले रहे हैं। बरसात के दिनों में निर्माण कार्य कारगर नहीं रहता। जबकि एक महीना पहले सड़क के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। बाजार में जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नारेबाजी और हंगामा के बाद अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों से भी सहयोग मांगा। श्री पाराशर ने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रशांत तोष्नीवाल, शमशाद अल्वी, मुजाहिद रजा, विनय सिंह वैद्य, अवधेश श्रीवास्तव, वीरसिंह, अनिल गुप्ता, शौकत सैफी, दिलीप सिंह और विजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
चार करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क
पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि बिल्सी रोड बाजार की सड़क के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव के जरिए प्रस्ताव मंजूर कराया था। बिल्सी रोड बाजार नगर का हिस्सा तो है लेकिन वह नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। सड़क बेहतर साबित हो, इसीलिए उसे सीमेंटिड कराने की मंजूरी मिली है। सड़क का उच्चीकरण और चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। सड़क ही पहली सतह पर लोहे की सरियों का जाल भी बिछेगा।
बिल्सी रोड बाजार की सड़क के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई। टेंडर की औपचारिकता भी जल्द पूरी हो जाएगी, नागरिकों को अभी एक-डेढ़ महीना तक इंतजार करना पड़ेगा। - महेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, निर्माण खंड, बदायूं।