फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congress,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

कांग्रेस में कई पदाधिकारियों के इस्तीफे

Sun, 30 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
congress,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं/बिसौली। फरहा नईम के शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन छोड़ने व इस्तीफे के बाद से कांग्रेस में रोजाना पार्टी छोड़ने का दौर चल रहा है वहीं कई लोगों को जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निकाल है।
विज्ञापन

बिसौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार रहीं जिला कांग्रेस कमेटी की कोषाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और अन्य बड़े पदाधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बिसौली की धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सुशीला कोरी ने आरोप लगाया कि विभिन्न कार्यक्रमों व रैलियों के नाम पर आर्थिक दोहन किया जाता रहा है। कई वर्षों तक संगठन को समर्पित रहने के बावजूद उनके स्थान पर बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार के अलावा राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला महासचिव सीएल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बिसौली विधानसभा में कांग्रेस का वजूद खत्म करने का कार्य किया है। जिला महासचिव ओमेंद्र शंखधार ने कहा कि बाहरी उम्मीदवार को टिकट देकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

-
ओमकार सिंह बोले- पार्टी विरोधी लोगों को निकाला
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी सुशीला कोरी, सीएल वर्मा, महेश शर्मा, फहीम चौधरी, ओमेंद्र शंखधार आदि ने मीडिया में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध किया है। संगठन व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों पर बिना प्रमाण आरोप लगाए जा रहे हैं। इस कारण पार्टी की छवि खराब करने के आधार पर इन सभी लोगों को पदमुक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति से कांग्रेस से निष्कासन की संस्तुति की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed