{"_id":"6171b6d81f747e133b18b8dc","slug":"conflict-between-two-groups-for-taking-out-bulls-from-the-field-death-of-innocent-due-to-stone-pelting-badaun-news-bly4636837197","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से बैल निकालने पर दो गुटों में संघर्ष, पत्थर लगने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से बैल निकालने पर दो गुटों में संघर्ष, पत्थर लगने से मासूम की मौत
विज्ञापन
कूबरी कामसहाय की मढ़ैया में गमगीन बैठीं धीरेंद्र के परिवार की महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी कामसहाय की मढ़ैया में बृहस्पतिवार सुबह खेत से बैल निकालने को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट व पथराव हो गया। इसमें पत्थर लगने से एक दो माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे का है। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी कामसहाय की मढ़ैया निवासी धीरेंद्र अपने खेत की जुताई करके घर लौट रहे थे। उनका खेत गांव के नजदीक है लेकिन उसके लिए मालदार सिंह के खेत से होकर जाना पड़ता है। जैसे ही धीरेंद्र मालदार के खेत से होकर गुजरे कि तभी मालदार वहां पहुंच गया और खेत से निकलने का विरोध करते हुए गालीगलौज कर दी। धीरेंद्र ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। शोर शराबा सुनकर मालदार के भाई राजेंद्र और नवाब भी पहुंच गए। उन्होंने धीरेंद्र को वहीं घेर लिया और मारपीट की। धीरेंद्र ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। ये देखकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इस दौरान धीरेंद्र की पत्नी पिंकी भी दो माह की बेटी राजवती को गोद में लेकर पहुंच गई। इस दौरान एक पत्थर मासूम राजवती को सिर में जा लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। धीरेंद्र की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ बिल्सी बलदेव सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने धीरेंद्र की तहरीर पर आरोपी मालदार, राजेंद्र और नवाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह घटना उघैती के कूबरी कामसहाय के मढ़ैया गांव की है। यहां के धीरेंद्र अपने ही परिवार के मालदार सिंह, राजेंद्र और नवाब के खेत से होकर निकल रहे थे। इसी बात पर उन्होंने मारपीट और पथराव किया। इसमें धीरेंद्र की दो माह की बेटी की मौत हो गई। तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात